फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Jam for action imposed on cow slaughter

गोहत्या पर कार्रवाई के लिए लगाया जाम

Wed, 01 Jun 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 01 Jun 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
Jam for action imposed on cow slaughter
गोहत्या पर कार्रवाई के लिए लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

अरनिया क्षेत्र में बढ़ रही गोहत्या की घटनाओं पर मंगलवार देर रात ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने गोहत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे स्थित दशहरा गांव के पास जाम लगा दिया।

विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मिली तो ग्रामीणों शांत हुए। पुलिस ने जाम लगाने वाले 60-70 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, पुलिस ने तीन गोहत्या के आरोपियों को दबोच लिया है।  
विज्ञापन


बता दें कि बीती रात रुकनपुर में गोहत्या के संदेह होने पर हंगामा हो गया था। इसके बाद देर रात ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हाईवे स्थित दशहरा गांव के पास जाम लगा दिए थे। सूचना पर अरनियां पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर हंगामे के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपियों की गिरफ्तारी का यकीन दिलाया, तब जाकर तकरीबन आधे घंटे बाद जाम खुला।


एसओ अरनियां ने बताया कि बादौली निवासी आरिफ, शराफत व रोहिंदा निवासी भूरा को गोहत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed