{"_id":"582361be4f1c1bc932b38f17","slug":"in-rifle-attack-on-police-plunderer-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमले में रायफल लूटने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर हमले में रायफल लूटने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Wed, 09 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
JAIL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव अजीजा बाद में झगड़े की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम से मारपीट और कांस्टेबल से रायफल छीनने की घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रायफल के साथ छीनी गई मैगजीन भी बरामद की है। इससे पूर्व पुलिस ने मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
गौरतलब हो कि 27 अक्टूबर को को झगड़े की झूठी शिकायत पर पहुंचे एसआई रविन्द्र सिंह, कांस्टेबल विमलेस और जीप चालक रामतीर्थ से ग्रामीणों ने मारपीट कर कांस्टेबल से रायफल और मैगजीन छीन ली थी। इस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन
मौके पर एसएसपी समेत आलाधिकारी पहुंच गए और गांव में पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई थी। पुलिस के दबाव के बाद ग्राम प्रधान ने घटना के दूसरे दिन आरोपियों से संपर्क रायफल बरामद करवा दिया था।
विज्ञापन
वहीं घटना को अंजाम देने वाले नामजद 25 आरोपियों में से दो आरोपी ओमपाल और लाला को पुलिस ने दो नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने अलीगढ़ के सोमना के पास से मुख्य आरोपी किशनपाल पुत्र चोखा सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मैगजीन भी बरामद कर ली। एसओ कौशलेन्द्र यादव ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।