{"_id":"9c4cf2f45a65cc54aa7d30b4d35270e5","slug":"in-front-of-the-police-station-textile-businessman-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के सामने कपड़ा व्यवसायी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के सामने कपड़ा व्यवसायी को लूटा
अमर उजाला, खुर्जा
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
अरनिया थाने के ठीक सामने बस से उतरे कपड़ा व्यवसायी से दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने तमंचे के बल पर नगदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी से मारपीट कर भाग गए।
पीड़ित ने तहरीर दी है। हालांकि पुलिस इस लूटपाट की वारदात को संदिग्ध मान रही है। पीड़ित के अनुसार गांव निवासी इमरान कपड़े का कारोबार करते हैं।
शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे वह दिल्ली से बकाया राशि वसूली कर अपने घर जाने के लिए थाने के सामने बस से उतरे। जैसे ही दो कदम चले दो बाइक सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने इमरान को घेर लिया।
इसके बाद तमंचे के बल पर आरोपियों ने इमरान के पास से 25 हजार रुपये नगदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने इमरान कर दी। फिर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
घायल पीड़ित कपड़ा व्यवासायी थाने में पहुंचकर वारदात की तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कर ही कार्रवाई की जाएगी।