{"_id":"586a93f24f1c1b4d561589ad","slug":"if-he-asks-to-borrow-6-5-million-besieged-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार लिए 6.5 लाख मांगे तो घेरकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधार लिए 6.5 लाख मांगे तो घेरकर पीटा
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से उसके परिचित ने 6.5 लाख रुपये उधार लिए हैं। कई बार तगादा करने पर भी आरोपी ने रुपये नहीं लौटाए। एक दिन जब वह रुपये मांगने गया तो आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने दो महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अंबा एंकलेव निवासी हरवीर सिंह पुत्र भीमचंद सिंह ने पुलिस को बताया कि छोटन पुत्र गोपी सिंह देवीपुरा में पांच सालों से डेयरी चलाते हैं। जान-पहचान होने के कारण छोटन उनके घर पर आता-जाता था।
विज्ञापन
करीब 18 माह पहले छोटन व उनकी पत्नी सरिता घर पर आए और कहने लगे कि कुछ भैंसे उधार ली हैं। उधार वाले रुपयों का तगादा कर रहे हैं। छोटन ने 6.5 लाख रुपये उधार मांगे। इसकी एवज में छोटन ने डेयरी में हिस्सेदारी का ऑफर दिया और 15 हजार रुपये प्रत्येक माह देने की बात कही। छोटन पर विश्वास करके हरवीर सिंह ने 6.5 लाख रुपये उधार दे दिए।
विज्ञापन
कई माह बाद भी रुपये नहीं लौटाए। पंचायत में जमानत के रूप में 6.5 लाख रुपये का पोस्ट डेटिड चेक थमा दिया। नौ नवंबर 2016 की दोपहर हरवीर जब रुपये मांगने गया तो छोटन पुत्र गोपी सिंह, सरिता पत्नी छोटन, यशपाल पुत्र चंद्रपाल सिंह, विजय पत्नी यशपाल सिंह और शिवम पुत्र यशपाल ने घेरकर मारपीट की। नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।