{"_id":"580e4db94f1c1b057fbc1b5c","slug":"identification-parade-in-the-district-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में हुई शिनाख्त परेड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला कारागार में हुई शिनाख्त परेड
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
JAIL SHIMLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर तीन माह पहले मां-बेटी से गैंगरेप के मामले में पीड़ित परिवार ने सोमवार को जिला कारागार पहुंचकर मजिस्ट्रेट के समक्ष दरिंदों की शिनाख्त की कार्रवाई की। जेल में मजिस्ट्रेट ने आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई। यह कार्रवाई सीबीआई टीम द्वारा न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद हुई।
शिनाख्त की कार्रवाई होने के बाद माना जा रहा है कि सीबीआई टीम जल्द ही न्यायालय में चार्जशीट पेश कर सकती है। मंगलवार को मामले में अगली सुनवाई हो सकती है। बता दें कि 29 जुलाई की रात कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दोस्तपुर के पास हाईवे पर मां-बेटी के साथ गैंगरेप हुआ था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तत्कालीन एसएसपी, एसपी सिटी और सीओ सिटी समेत आधा थाना सस्पेंड कर दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अगस्त को शाबेज, जबर सिंह और रईस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद नौ अगस्त को पुलिस ने कन्नौज निवासी सलीम, परवेज और साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
पिछले दो माह से सीबीआई टीम मामले की जांच कर रही है। सीबीआई टीम ने कन्नौज से कुछ जेवरात भी बरामद किए थे। एक सप्ताह पहले सीबीआई टीम ने न्यायालय से नौ अगस्त को जेल गए तीन आरोपी सलीम, परवेज और साजिद की शिनाख्त परेड कराने की अनुमति मांगी थी।
अनुमति मिलने के बाद सोमवार को सीबीआई टीम जिला कारागार पहुंची। प्रशासन की ओर से शिनाख्त परेड कराने के लिए एसडीएम सदर सुनील कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर सीबीआई टीम जिला कारागार पहुंची।
वहां पीड़ित परिवार की ओर से मां-बेटी और पिता पहुंचे। जहां आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई गई। कार्रवाई के बाद पीड़ित परिवार अपने घर चला गया। माना जा रहा है कि सीबीआई टीम जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट पेश कर सकती है।