{"_id":"58e68f894f1c1b081a5b4d11","slug":"ht-line-crushes-harvest-by-falling-apart","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन टूटकर गिरने से फसल जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचटी लाइन टूटकर गिरने से फसल जली
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एचटी लाइन टूट कर गिरने से छतारी के कनैनी गांव में दस बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। वहीं, जंक्शन क्षेत्र के गंगथला में एलटी लाइन टूटकर गिरने से दो पशु झुलस गए और बोंगी-बिटौरे में आग लग गई। कड़ी मसक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
छतारी क्षेत्र के कनैनी में विजयपाल सिंह के खेत के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन बुधवार शाम अचानक टूटकर गिर गई। स्पार्किंग से किसान विजयपाल की दस बीघे गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना के बाद भी फायर बिग्रेड न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
वहीं जंक्शन क्षेत्र के गंगथला में बुधवार को एलटी लाइन टूटकर गिर गई। इससे ग्रामीण मनोज के दो बिटौरे और पांच बोगियों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो भैंस और एक गाय भी झुलस गई।
विज्ञापन