{"_id":"576d6f534f1c1bb40cb48b63","slug":"ht-line-came-in-contact-with-crane","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन के संपर्क में आई क्रेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचटी लाइन के संपर्क में आई क्रेन
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
पावर लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीन्नेर देवी रोड पर बन रहे बिजलीघर के लिए अंडरग्राउंड केबल बिछाने के दौरान क्रेन एचटी लाइन के संपर्क में आ गई। इससे क्रेन पर टंगे केबिल बक्से को पकड़े कार्यदायी कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। इस पर गुस्साए उसके साथियों और अन्य कर्मचारियों ने शव को सड़क पर रखकर प्रर्दशन किया और जाम लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन
वह कंपनी अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर कर्मचारी मान गए। विद्युत निगम के जेई की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अुनसार नगर क्षेत्र के वीन्नेर देवी रोड पर 33 केवी क्षमता का एक बिजलीघर का निर्माण हो रहा है। निर्माणाधीन बिजलीघर को 132 केवी से जोड़ने के लिए इन दिनों अंडरग्रांउड केबल बिछाने का कार्य चल रहा है। यह कार्य गाजियाबाद की एक कंपनी कर रही है। शुक्रवार को भी कंपनी के कई कर्मचारी इस कार्य मे लगे थे।
विज्ञापन
बताया गया कि खजानी देवी कोल्ड स्टोर के पास क्रेन से केबल डालने का कार्य करते समय हाइटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से कंपनी के एक कर्मचारी वसीम पुत्र फजलू (20) निवासी मोहल्ला न्यू पुरी, बुलंदशहर की मौके पर ही मौत हो गई। लापरवाही में कर्मचारी की मौत होने पर अन्य कर्मचारियों में आक्रोश पनप गया। उन्होंने शव सड़क पर रखकर आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर प्रर्दशन किया और जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन कोतवाल ने उन्हें समझाकर शांत किया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक किसी परिजन द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। कंपनी ठेकेदार और परिजनों के बीच समझौते की बात चल रही है। कोतवाल पंकल लवानिया का कहना है कि तहरीर नही मिली है, लेकिन विद्युत निगम के जेई सचिन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शटडाउन लेकर नहीं किया जा रहा था काम
शुक्रवार को जिस समय वसीम की मौत हुई, उस समय भी बिजली आपूर्ति जारी थी। हाईटेंशन लाइन के ठीक नीचे कार्य करते समय भी शटडाउन नही लिया गया, इसका जबाब किसी के पास नही है। जबकि नियमानुसार शटडाउन लेना अनिवार्य है। इस प्रकरण पर जब विभाग के अधिकारियों और कंपनी के लोगों से वार्ता की गई तो वह एक-दूसरे पर दोषारोपण करते नजर आए।
एचटी लाइन से टकराया ट्रक
नहीं लिया शटडाउन, आधे घंटे तक टूटे तारों में रहा करंट
- जेई के शटडाउन लेने के निर्देश के बावजूद एसएसओ ने नहीं काटी बिजली
- करीब 30 मिनट तक सड़क पर पड़े रहे बिजली के तार, दौड़ता रहा करंट
अमर उजाला ब्यूरो
औरंगाबाद। जहांगीराबाद मोड चौराहे पर शुक्रवार दोपहर ओवरलोड ट्रक चालक की लापरवाही से एचटी लाइन के तार आपस में भिड़ने से फाल्ट हो गया। जेई के शटडाउन कहने के बाद भी एसएसओ ने बिजली काटना उचित नहीं समझा। 30 मिनट तक तार हाईवे पर ही टूटे पड़े रहे और उनमें करंट दौड़ता रहा। इस दौरान दो कारें टूटे तारों की चपेट में आने से बाल-बाल बचीं। बाद में लोगों की सूचना पर सप्लाई काटी गई और तार हटाए गए।
बता दे कि शुक्रवार की दोपहर स्यना से ओवरलोड होकर ट्रक बुलंदशहर की ओर जा रहा था। बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्टेट स्थित जहांगीराबाद मोड़ चौराहे पर ट्रक चालक की अनदेखी के चलते वाहन ओवरलोड होने के कारण एचटी लाइन के तार ट्रक से छू गए। तार आपस में जुड़ने से फॉल्ट हो गया। लोगों की सूचना पर जेई ने एसएसओ से ब्रेक डाउन को कहा। बिजलीघर पर मौजूद एसएसओ ने जेई की बात को दरकिनार करते हुए ब्रेकडाउन नहीं किया। एसएसओे की लापरवाही से करीब 10 मिनट बाद ही दोनों तार टूटकर हाईवे के दोनों ओर गिर पड़े। दो लग्जरी कारें टूटे तारों की चपेट में आने से बाल-बाल बचीं।
लोगों ने तत्काल दोबारा जेई को मामले की सूचना दी। सूचना देने के करीब 30 मिनट बाद ब्रेकडाउन लिया गया, लेकिन तब तक तारों में करंट दौड़ता रहा। औरंगाबाद बिजलीघर के जेई अमित कुमार राय ने बताया कि एसएसओ को सख्त हिदायत दी गई है। इस लापरवाही पर कार्रवाई होगी।