फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Hitesh killed in suspected illicit relations

अवैध संबंधों के शक में हुई हितेश की हत्या

Thu, 02 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Thu, 02 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hitesh killed in suspected illicit relations
हत्या - फोटो : अमर उजाला

छतारी थाना क्षेत्र में मिली नवविवाहिता हितेश की हत्या उसके पति ने अवैध संबंधों के शक में की थी। बृहस्पतिवार सुबह हिरासत में लिए पति ने यह खुलासा किया है। वहीं, बुधवार शाम मायके पक्ष के लोगों ने धर्मपुर चौकी क्षेत्र के गोविंदपुर फाटक पर जाम लगा दिया था। सपा प्रत्याशी हरीश लोधी के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला था।

विज्ञापन


नरौरा थाना क्षेत्र के उदयपुर निवासी हितेश पुत्री बलवीर सिंह की शादी 10 नवंबर 2016 को कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरपुर निवासी सुरेश पुत्र स्व. भगवानदास के साथ हुई थी। हितेश के भाई रमेश पुत्र बलवीर ने 25 जनवरी को डिबाई थाने में ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट  दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


25 जनवरी की दोपहर सुरेश ने मोबाइल पर कॉल करके हितेश को डिबाई बुलाया था। एक फरवरी की दोपहर छतारी थाना क्षेत्र के शेखूपुर के जंगल से एक महिला का शव बरामद हुआ। जिसकी शिनाख्त हितेश के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार शाम हितेश के मायके वालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धर्मपुर चौकी क्षेत्र के गोविंदपुर फाटक पर जाम लगा दिया था। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने आरोपी सुरेश को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि हितेश के अलीगढ़ निवासी एक युवक से अवैध संबंध थे।

जिसके चलते उसने हितेश की हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया था। इंस्पेक्टर डिबाई ने बताया कि दो अन्य आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed