{"_id":"580b9eca4f1c1b592c7069da","slug":"high-alert-on-bird-flu-constituted-16-qrt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू पर हाईअलर्ट , 16 क्यूआरटी गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्ड फ्लू पर हाईअलर्ट , 16 क्यूआरटी गठित
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 22 Oct 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
बर्ड फ्लू
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में बर्ड फ्लू को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सदर सहसील में सूचना के आदान-प्रदान के लिए कंट्रोल रूम बना दिया गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने 16 क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉस टीम) गठित कर दी हैं।
विज्ञापन
बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, गुलावठी, सिकंदराबाद, अनूपशहर शिकारपुर, अरनिया, पहासू, ऊचांगांव, स्याना, बीबीनगर, लखावटी, जहांगीराबाद और औरंगाबाद में कुक्कुट व्यापार होता है। हालांकि अभी तक की पड़ताल में पक्षियों में बर्ड फ्लू के लक्ष्ण नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन
फिर भी अहतियात बतौर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. केपी वार्ष्णय ने विकास खंड वार एक एक क्यूआरटी का गठन कर दिया है। प्रत्येक क्यूआरटी में एक पशु चिकित्सक, एक पशु प्रसार अधिकारी और एक सहायक को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
सदर तहसील में एक कंट्रोल रुम स्थापित कर दिया गया है। बर्ड फ्लू की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन 9412175239 जारी कर दी गई है।
बर्ड फ्लू के आहट से चिकन बाजार गिरा
दिल्ली में बर्ड फ्लू के मामले पाए जाने के बाद एनसीआर और बुलंदशहर में चिकन मार्केट में गिरावट दर्ज की गई है। चिकन विक्रेताओं का भी मानना है कि ज्यादा तो नहीं बिक्री में गिरावट का हल्का असर दिखाई दे रहा है। उसका कारण अभी दिल्ली में मामले में मिल हैं और सरकार ने भी अभी ज्यादा सख्ती नहीं की है।
यह हैं बर्ड फ्लू के लक्षण
पक्षियोें की समूह में मृत्यु होने लगती है, आंख और गर्दन सिर के चारो ओर सूजन आ जाती है
नाक से पानी, कलगी व पंजों का रंग बदलने लगता है
अचानक अंडा उत्पादन गिर जाता है
शरीर दुर्बल और पंख लटक जाते है
पक्षी को तेज बुखार की शिकायत भी होती है।