{"_id":"5738ae384f1c1b6c17ac71ab","slug":"he-went-on-bike-collide-the-two-sides-attacked-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक टकराने पर भिड़े दो पक्ष, घर पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक टकराने पर भिड़े दो पक्ष, घर पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 15 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Serried
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक टकराने के विवाद में युवक ने परिजनों और साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के घर हमला कर दिया। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया। रविवार सुबह दोनों पक्षों में पुलिस की मौजूदगी में समझौता हो गया।
विज्ञापन
ग्राम मौहम्मदपुर कलां निवासी लाल सिंह यादव ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 8.30 बजे उनका लड़का सतीश बाइक से बिलसूरी में दूध की सप्लाई कर लौट रहा था। रास्ते में गांव निवासी अमजद पुत्र शाजपा का स्कूटर बाइक से टकराने के कारण गिर गया। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
लाल सिंह ने बताया कि रात्रि में अमजद ने परिजनों, साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर हमला बोल दिया। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस अलर्ट हो गई।
विज्ञापन
कोतवाल जितेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया। रविवार की सुबह दोनों पक्षों में पुलिस की मौजूदगी में समझौता हो गया।