{"_id":"57a62ca34f1c1b78272b886d","slug":"growing-resentment-of-the-accused-were-not-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से बढ़ा आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से बढ़ा आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप के विरोध में जिले की जनता में उबाल जारी है। शनिवार को जिले में कैंडल मार्च निकाला तो साथ ही धरना-प्रदर्शन कर आरोपियों को गिरफ्तार का फांसी की सजा दिए जाने की जोरदार मांग की गई। चेतावनी दी गई कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते और पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने निकाला कैंडल मार्च
खुर्जा/शिकारपुर(ब्यूरो)। हाईवे पर मां-बेटी के साथ गैंगरेप की घटना के विरोध भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालते हुए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। लोगों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा।
विज्ञापन
नगर अध्यक्ष हरजीत सिंह टीटू के नेतृत्व में सुभाष रोड बुर्ज मोहल्ले में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके बाद कैंडल मार्च निकालते हुए लोग शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे। नगर महामंत्री अजय शर्मा, पूर्व भाजयुमो नगर अध्यक्ष हरिओम मीणा, सोनू पंडित, खेमचंद्र शर्मा, नवनीत बंसल, कुलदीप शर्मा, विजेन्द्र सिंह, भगवती प्रसाद, कुसाग्र गुप्ता, रवि गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन
शिकारपुर के गांव सुरजावली में विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में गैंगरेप मामले में पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही पर असंतोष जाहिर किया गया। साथ ही 10 अगस्त को प्रस्तावित भाजपा के प्रदर्शन की तैयारी की गई।
इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री संजय सिंह, आशीष वत्स, सुभाष ठाकुर, ऋषिपाल शर्मा, जगनेश राघव, चंद्रपाल राघव, प्रेमपाल सिंह, लोकेन्द्र सिंह, जीतेश कुमार, धर्मेन्द्र चौधरी, उमेश राघव, सुरेश चौधरी, टिकलू शर्मा, रामेश्वर आदि रहे।
विधानसभा के घेराव की चेतावनी
औरंगाबाद। गैंगरेप प्रकरण में पुलिस ने 15 दिन के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो राष्ट्रीय क्रांति पार्टी लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेगी। यह चेतावनी पार्टी की शनिवार को गांव उटरावली में हुई बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेपाल सिंह लोधी ने दी।
बैठक में रघुराज सिंह, अनिल शर्मा, ढाल सिंह पिपल, धर्मपाल सिंह,, देवेन्द्र कुशवाहा, राजेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, एसपी सिंह, जहान सिंह, तेजपाल सिंह, नेतराम सिंह, श्यौराज सिंह, रोशन सिंह, रोहताश सिंह आदि रहे।
व्यापारी करेंगे बाजार बंद
स्याना (ब्यूरो)। गैंग रेप की घटना का सात दिन बाद भी पूर्ण खुलासा न होेने पर स्याना के व्यापारियों ने रोष जताते हुए बाजार बंद करके धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। व्यापारियों ने शुक्रवार को स्याना में हुईं लूट की दो घटनाओं का भी चिंता जताई।
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि लगातार आपराधिक घटनाओं का खुलासा न होना व्यापारियों के मन में भय बैठा रहा है। नगर अध्यक्ष ने बीती रात एसपी सिटी मान सिंह चौहान से मिलकर लूट की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की। वैभव रस्तौगी, डाॅ. विजय आर्य, संजू राय, राहुल राय, विभु रस्तौगी, देवेन्द्र लोधी, संजय चौहान आदि रहे।
छात्राओं ने निकाला जुलूस
अरनिया/खानपुर(ब्यूरो)। स्वामी सत्यानंद इंटर कालेज की छात्राओं ने खानपुर में जुलूस निकालकर आरोपियों को फांसी देने की मांग की। इस दौरान शीतल गौड़, आरती शर्मा, रेशमा परवीन, पूनम शर्मा, अभिलाषा शर्मा, आलिया, अनु सोनी, सोनल, करिश्मा, काजल, शिवानी, स्नेहा, महक, अनुराधा, मुस्कान, सोनिया आदि शामिल थी।
उधर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन गोपी सिंह ने गैंगरेप की घटना पर गहरा रोष जताते हुए सरकार से महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। अरनिया के श्री रामनिवास कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं तथा स्टाफ के लोगों ने मां-बेटी से गैंगरेप करने वाले दरिंदो को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।
इसे लेकर छात्राओं ने स्कूल में विरोध प्रदर्शन करते हुूए पुलिस प्रशासन से उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। शनिवार सुबह प्रधानाचार्या शीतल के नेतृत्व में स्कूल परिसर में एकत्रित हुईं। छात्राओं ने गैंगरेप की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।
शिव सैनिकों ने फूंका आजम खां का पुतला
सिकंदराबाद(ब्यूरो)। मां-बेटी के साथ गैंगरेप के मामले में विवादित बयान देने पर शिवसेन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दनकौर चौराहे पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां का पुतला फूंका। पुतला दहन से पूर्व नगर कार्यालय पर आयोजित बैठक में नगर अध्यक्ष विनोद सैनी ने प्रदेश सरकार से नगर विकास मंत्री आजम खां को बर्खास्त करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान से लोग आहत हुए हैं। यह आजम खां की मानस्किता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की विचार धारा वाले को इस पद पर नहीं रहना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता पवन सैनी और संचालन लौकेश सैनी ने किया। इस अवसर पर प्रताप माहौर, अमित माहौर, सतेन्द्र, रवि माहौर, अजय जाटव, राहुल माहौर, नितिन कोहली आदि मौजूद रहे।