फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Got the Seas ultrasound center working , Seas again

चलता मिला सीज अल्ट्रासाउंड सेंटर, दोबारा सीज

Sat, 02 Apr 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Sat, 02 Apr 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Got the Seas ultrasound center working , Seas again
बच्चा - फोटो : अमर उजाला

एक साल पहले सीज किया गया अल्ट्रासाउंड सेंटर दोबारा धड़ल्ले से चलता मिला। सीएमओ के निर्देश पर हुई छापेमारी में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की पोल खुल गई। टीम ने एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज किया। वहीं, एक अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक ने सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन


सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक तालियान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी की। जहांगीराबाद का साईं अल्ट्रासाउंड सेंटर मौके पर चलता हुआ पाया गया, जबकि एक साल पहले पीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन में इस सेंटर को डिप्टी सीएमओ ने सीज कर दिया था।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ ने बताया कि इसके अलावा कई माह से रिपोर्ट नहीं दे रहे लाल अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भी छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक ने सरेंडर कर दिया। फिलहाल अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिंग जांच का चल रहा खेल
स्वास्थ्य विभाग के एक बड़े अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जहांगीराबाद का एक अल्ट्रासाउंड सेंटर लिंग जांच के खेल में लिप्त हैं।

साईं अल्ट्रासाउंड सेंटर एक साल पहले सील किया जा चुका था, लेकिन वह संचालित होता मिला। सेंटर को दोबारा सील कर दिया गया है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ

डिलीवरी अधिक होने पर मिलेगा अधिक बजट
जननी सुरक्षा योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के बजट में इजाफा कर दिया गया है। शासन ने स्वास्थ्य उपकेंद्रों के बजट को दोगुना से अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सबसे अधिक फायदा एएनएम को मिलेगा।


सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि शासन के निर्देश मिल चुके हैं। डिलीवरी वाले स्वास्थ्य उपकेंद्रों का बजट बढ़ा दिया गया है। जहां ज्यादा डिलीवरी होंगी, वहां ज्यादा बजट जारी किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed