{"_id":"59038ccb4f1c1b267bc0bfe0","slug":"girlfriend-s-fake-facebook-id-makes-porn-message","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका की फर्जी फेसबुक आईडी बना डाले अश्लील मैसेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका की फर्जी फेसबुक आईडी बना डाले अश्लील मैसेज
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
रेप की कोशिश
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका के नाम पर शरारती तत्वों ने सोशल साइट फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली। आरोपी ने शिक्षिका के परिचितों को अश्लील मैसेज भेज दिए। परिचितों से अश्लील मैसेज के बारे में जानकारी हुई तो पीड़िता ने एसपी सिटी को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिक्षिका ने एसपी सिटी को दी तहरीर में बताया कि वह नगर के एक कान्वेंट स्कूल में अध्यापिका हैं। किसी अंजान व्यक्ति ने उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना लिया। आरोपी ने किसी तरह फर्जी फेसबुक आईडी की प्रोफाइल पिक्चर पर महिला का फोटो भी लगा दी।
विज्ञापन
आरोपी ने शिक्षिका के परिचितों और अपरिचितों को जोड़कर अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया। शिक्षिका ने फेसबुक अकाउंट देख वह दंग रह गई। शिक्षिका ने एसपी सिटी को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने सीओ सिटी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छेड़छाड़ के विरोध पर महिला को पीटा
छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने एक महिला की पिटाई कर दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला किसी काम से बाहर जा रही थी। रास्ते में एक व्यक्ति ने महिला के साथ अभद्रता शुरू कर दी।
महिला के विरोध करने पर आरोपी ने लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला द्वारा तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
छात्रा को फुसलाकर ले गया युवक, तनाव
क्षेत्र के एक गांव में एक युवक अपने साथ एक छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया। मामला दो समुदायों का होने के चलते गांव में तनाव है। छात्रा के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव निवासी युवती बीए की छात्रा है। बृहस्पतिवार को वह अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। आरोप है कि बृहस्पतिवार को दूसरे समुदाय का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। घटना से गांव में तनाव व्याप्त है।
छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार को भेजा जेल
स्टोर संचालक की नाबालिग बेटी को अगवा करने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार लोगों को जेल भेज दिया है। ककोड़ के निवासी नौशाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर कस्बे के स्टोर संचालक की नाबालिग बेटी को अगवा कर लिया था।
व्यापारी के तहरीर पर पुलिस ने नौशाद के खिलाफ छात्रा को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज की थी। एसओ जनक सिंह चौहान ने बताया कि नौशाद का सहयोग करने के आरोप में उसकी मां साबरा, बुआ नाजरीन, बुआ के लड़के अजहर, महरू निशा पुत्री इकबाल को जेल भेज दिया गया है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
परिजनों ने की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर रेप करने तथा उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने वाले आरोपी की पीड़ित के परिजनों ने जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। थाने और एसएसपी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली।
इसके बाद न्यायालय के आदेश के बाद थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 328, 506 तथा पोस्कों एक्ट के तहत केश दर्ज किया है। हालांकि अभी पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
युवती को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज
सिकंदराबाद (ब्यूरो)। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद युवती को अगवा करने की रिपोर्ट कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निवासी युवक ने बताया कि मोहल्ले का ही एक युवक उसकी बेटी को अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर अगवा करके ले गया। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर उसने कोर्ट में अपील की थी।
कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर नितिन, विक्की, बल्ली, सुदेश, सुनीता, गीता, सुनील के खिलाफ युवती को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई।