{"_id":"56f02da34f1c1b3012f14d25","slug":"girl-rape-drug","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघा किशोरी से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सुंघा किशोरी से रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 21 Mar 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
बलात्कार
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव में घर में सो रही किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर पड़ोसी युवक ने उसके साथ रेप कर डाला। उसी कमरे में सो रहे छोटे भाई की आंख खुली तो वह किशोरी को घर में नहीं देख घबरा गया। दूसरी बहन को जगाकर दोनों किशोरी ढूंढने निकले।
विज्ञापन
जब पड़ोस के बंद पड़े मकान में पहुंचे तो किशोरी बेहोशी की हालत में मिली। शोर मचने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवक तमंचा लहराता हुआ भाग गया। किशोरी के माता-पिता का देहांत हो चुका है।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार रात किशोरी अपने भाई व बहन के साथ घर पर सो रही थी। तभी रात में पड़ोसी युवक घर में घुस आया और किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बंद पड़े मकान में उठाकर ले गया। इसके बाद किशोरी के साथ आरोपी ने रेप किया।
विज्ञापन
इसी बीच छोटे भाई की आंख खुली तो वह बड़ी बहन को बिस्तर पर नहीं देख घबरा गया। फिर उसने दूसरी बहन को जगाकर किशोरी को ढूंढते हुए पड़ोस में पहुंचा तो एक बंद मकान में किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी।
शोर मचने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवक तमंचा लहराता हुआ दीवार फांदकर भाग गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी आरपी सिंह यादव ने बताया कि फोन की सूचना के आधार पर पुलिस को गांव में भेजा गया था। अब तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।