{"_id":"76722f0d8c3f70551f7ed0d9e47792cd","slug":"girl-gang-raped-then-in-fear-of-action-married-now-abandoned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले अगवा कर गैंगरेप, फिर कार्रवाई के डर से किया निकाह, अब छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले अगवा कर गैंगरेप, फिर कार्रवाई के डर से किया निकाह, अब छोड़ा
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में परिवार की महिलाओं के साथ बाजार गई किशोरी को अगवा कर तीन युवकों ने गैंगरेप किया। फिर कार्रवाई से बचने के लिए एक आरोपी ने पीड़िता से निकाह कर लिया।
एक सप्ताह तक साथ रखने के बाद आरोपी ने अब मारपीट कर पीड़िता को मायके में छोड़ गया। पीड़िता के पिता ने एसएसपी के अलावा आईजी-डीजीपी को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
शिकारपुर निवासी पीड़ित पिता ने एसएसपी को तहरीर देकर बताया है कि एक जनवरी 2016 को परिवार की दो महिलाएं उनकी 16 वर्षीय बेटी को बाजार ले गईं थीं। इसी दौरान दनकौर निवासी तीन युवकों ने किशोरी को अगवा कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने दादरी रेलवे क्रॉसिंग के पास ले जाकर तमंचे के बल पर किशोरी से गैंगरेप किया। फिर उसे छोड़कर भाग गए। किसी तरह पीड़िता बदहवास हालत में घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।
इसके बाद फिल्मी अंदाज में गैंग रेप का एक आरोपी कार्रवाई से बचने के लिए 12 जनवरी 2016 को किशोरी से निकाह कर लिया। निकाह के बाद आरोपी किशोरी को अपने घर न ले जाने की बजाए दूसरे के घर में रखा।
इस दौरान आरोपी ने किशोरी से कई बाद अप्राकृतिक संबंध बनाए। आठ दिन अपने पास रखने के बाद आरोपी 19 जनवरी की शाम करीब 4 बजे पीड़िता के घर पर छोड़कर भाग गया।
आरोप है कि जब पीड़ित पिता थाने में तहरीर लेकर पहुंचा तो पुलिस ने मामला दर्ज करने की बजाए डांट-फटकार कर भगा दिया। एसएसपी ने जांच का आश्वासन दिया है।