{"_id":"5772c2da4f1c1b576179a83f","slug":"girl-confessed-his-father-brother-wanted-to-sell-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागकर नहीं करती निकाह तो चाचा कर देता सौदा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भागकर नहीं करती निकाह तो चाचा कर देता सौदा
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ माह पहले लापता युवती ने मोहल्ले के युवक से निकाह कर लिया। पीड़िता ने हाईकोर्ट में दिए अपने बयान में कहा है कि वह भागकर निकाह नहीं करती तो चाचा उसका सौदा कर देता। हाईकोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है।
ऊपरकोट निवासी युवती 15 मई को संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई थी। उसकी विधवा मां ने काफी तलाश किया, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चला। दो दिन बाद युवती के चाचा ने मोहल्ले के दो सगे भाइयों के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
अब युवती ने मोहल्ले के युवक से निकाह कर हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है।बताया कि उसके पिता की मौत के बाद चाचा ही परिवार का मुखिया है। आरोपी चाचा उसका सौदा करने की फिराक में था। इसकी भनक लगने पर युवती ने घर से भागकर निकाह कर लिया। युवती ने हाईकोर्ट में निकाहनामा भी लगाया।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने नगर पुलिस को उसकी सुरक्षा करने और कोर्ट में बयान दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। युवती मंगलवार को कोतवाली पहुंची। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया। नरसलघाट चौकी प्रभारी रवि सहगल ने बताया कि युवती का मेडिकल करा दिया है। जल्द ही उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।