फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   gangrape accused Custody Increased by seven

सात तक बढ़ी गंैगरेप के आरोपियों की कस्टडी

Wed, 02 Nov 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Wed, 02 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
gangrape accused Custody Increased by seven
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने चार्जशीट पेश करने के लिए कोर्ट से और समय मांगा है। कोर्ट ने सीबीआई के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए सात नवंबर तक आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि सात नवंबर को सीबीआई टीम कोर्ट में चार्जशीट पेश कर सकती है।

विज्ञापन


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर सीबीआई टीम की ओर से विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट न्यायाधीश ध्रुव कुमार तिवारी के न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दिया। सीबीआई की ओर से प्रार्थना पत्र में जेल में बंद सभी छह आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की। साथ ही चार्जशीट पेश करने के लिए समय मांगा।
विज्ञापन


इस मौके पर सभी छह आरोपियों को न्यायालय की हवालात में लाया गया था। रईस, जबर सिंह और शाबेज के परिजनों ने उनसे मिलने की कोशिश की, लेकिन हवालात से ही जिला कारागार भेजने के चलते उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। वहीं न्यायाधीश ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत सात नवंबर तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 29 जुलाई की रात हाईवे पर मां-बेटी के साथ गैंगरेप की वारदात हुई थी।  पुलिस ने एक अगस्त को आरोपी रईस, जबर सिंह और शाबेज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद नौ अगस्त को पुलिस ने कन्नौज निवासी सलीम, परवेज और साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।


15 अगस्त से सीबीआई मामले की जांच कर रही है। तब से अब तक आरोपियों की न्यायिक हिरासत कई बार बढ़ चुकी है। अब माना जा रहा है कि सीबीआई टीम सात नवंबर को कोर्ट में चार्जशीट पेश कर  सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed