फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gang rape of minors by the teenager, also made video

नाबालिगों ने किया किशोरी से गैंगरेप, वीडियो भी बनाई

Sat, 25 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 25 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gang rape of minors by the teenager, also made video
RAPE

विज्ञापन

देहात क्षेत्र के गांव स्थित खेत में चारा काटने गई किशोरी के साथ दो नाबालिगों ने गैंगरेप किया। बताया जाता है कि आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बनाई। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

किशोरी बृहस्पतिवार शाम को खेत पर चारा काटने के लिए गई   थी। इसी दौरान गांव के रहने वाले   दो किशोर पहुंचे और उसे खेत में खींच कर दोनों ने दुष्कर्म किया। ग्रामीणों की मानें तो किशोरों ने मौके पर वीडियो क्लिप भी बनाई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन


किसी तरह अपने घर पहुंची पीड़ित किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। शुक्रवार सुबह थाने पहुंचकर पीड़ित के परिजनों  ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। खुर्जा देहात थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि पीड़ित किशोरी के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ साल की मासूम से युवक ने की दरिंदगी
 कस्बे स्थित एक मोहल्ले में पड़ोसी युवक ने घर में अकेली आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पशुओं को चारा डालने आई मासूम बच्ची की मां के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और धुनाई करने के बाद कमरे में बंद कर दिया। पुलिस आरोपी युवक को थाने ले गई।

  शुक्रवार अपरान्ह करीब 3.30 बजे मोहल्ला निवासी आठ वर्षीय मासूम बच्ची के परिजन खेत में काम करने गए थे। मासूम अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस गया।  उसी समय मासूम बच्ची की मां पशुओं को चारा डालने के लिए घर आ गई।

बच्ची के साथ युवक की करतूत देखकर मां ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। उसके बाद कमरे में बंद कर लोगों ने बाहर से ताला लगा दिया।

बदलते माहौल में एकाकी परिवार हैं जिसकी वजह से नौतिक शिक्षा का अभाव है। जिसके चलते टीवी और इंटरनेट का अत्याधिक इस्तेमाल बच्चों को छोटी उम्र में ही बड़ा बना रहा है। यही वजह कै सात से बारह साल में ही बच्चों में बालिगों सा व्यवहार कर रहे हैं। यही वजह है कि बच्चों को सेक्सुअल टेंडेंसी बढ़ रही है।  - डा. संजीव त्यागी, मनोचिकित्सक

परिवार में शिक्षा की कमी होने से भी किशोर भटक जाते हैं। परिवार में अधिक बंदिश भी मानसिकता को संकुचित कर देता और वह अपराध की ओर बढ़ते हैं। - डॉ सविता नागर, एसोसिएट प्रोफेसर, एनआरईसी कॉलेज


मां-बाप की लापरवाही के कारण किशोर उम्र के बच्चे बुरी संगति में फंस रहेे हैं। मोबाइल इंटरनेट पर परोसा जा रहा सेक्स भी बच्चों की सोच को खराब कर रहा है। - डॉ संजय कुमार, सहायक आचार्य, मनोविज्ञान विभाग, सीसीएसयू

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed