फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gang rape of a student in a moving car on highway

हाईवे पर चलती कार में छात्रा से गैंगरेप

Fri, 22 Apr 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 22 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Gang rape of a student in a moving car on highway
बलात्कार - फोटो : अमर उजाला

देहात थाना क्षेत्र में हाइवे पर तीन लोगों ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर चलती कार में छात्रा के साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे धरपा गांव के पास फेंक कर भाग गए।

विज्ञापन


किसी तरह परिजनों को बुलाकर थाने पहुंची पीड़िता छात्रा ने तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा मेरठ के एक इंस्टीट्यूट में नर्सिंग का कोर्स करती है। इसी वजह से वह मेरठ की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थी। बृहस्पतिवार को मकान मालिक का बेटा अपने दो दोस्तों के साथ छात्रा को खुर्जा तक छोड़ने का झांसा देकर कार से चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि रास्ते में उन लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को पिला दिया। उसके बेहोश होने पर तीनों ने उसके साथ रेप किया। बाद में वह उसे धरपा गांव के पास फेंक कर भाग गए। अर्धबेहोशी की हालत में किसी तरह छात्रा ने परिजनों को फोन पर सूचना देकर बुलाया।


इसके बाद परिजन उसे लेकर देहात थाने पर पहुंचे। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया। वहीं छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मेरठ निवासी आरोपी विक्की उर्फ  कौशल कुमार और उसके दोनों दोस्त समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed