{"_id":"591df6fe4f1c1bfc71f2534f","slug":"gang-rape-from-a-moving-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में महिला से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती कार में महिला से गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 19 May 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
रेप (डेमो पिक)
विज्ञापन
कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र में कार सवार दो लोगों ने एक महिला को लिफ्ट देकर तमंचे के बल पर चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में आरोपी उसे गांव पोंडरी के जंगल में फेंककर चले गए। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर दो लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जहांगीराबाद के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि एक अप्रैल को वह गांव से बुलंदशहर आई थी। बाजार से खरीदारी करने के बाद गांव लौटने के लिए अनूपशहर बस अड्डे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी कार सवार दो लोग आए और उन्होंने अनूपशहर जाने की बात कही।
महिला आरोपियों के बहकावे में आकर कार में बैठ गई। बताया कि दोनों के नाम बलराज निवासी मोदीनगर और प्रवीन निवासी मुरादनगर थे। दोनों ने शराब पी रखी थी। आरोपियों ने तमंचे के बल पर चलती कार में गैंगरेप किया। नई मंडी पुलिस चौकी के रिपोर्ट दर्ज नही किए जाने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।