{"_id":"5862ba584f1c1b8840eed058","slug":"furore-over-molestation-stones-ambedkar-statue-damaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर हंगामा, पथराव अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ पर हंगामा, पथराव अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 28 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव में महिला से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से हुए पथराव के दौरान अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर प्रतिमा तोड़ने के आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है। हालांकि बाद ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद प्रतिमा को ठीक कराने की बात पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। गांव निवासी महिला सोमवार देर शाम खेत की तरफ गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दो युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग गए। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर पीड़िता के परिजन भड़क गए और आरोपी पक्ष के पास पहुंचकर विरोध जताया। ग्रामीणों की मानें तो इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पत्थर लगने से गांव स्थित अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। एक पक्ष पर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया।
इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। हांलाकि ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद प्रतिमा ठीक कराने को लेकर दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि महिला से छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में किसी शरारती तत्व ने अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।