{"_id":"577d5e624f1c1be42f7f9fdd","slug":"four-lakh-rupees-duped-for-sake-of-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार लाख ठगे
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
fraud
- फोटो : demo
ऊपरकोट क्षेत्र के दो युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवकों ने एसएसपी को तहरीर दी है।
उपरकोट निवासी राशिद पुत्र हशमत और अफजाल पुत्र लियाकत बेरोजगार हैं। पीड़ित के अनुसार करीब छह माह पहले उनकी दिल्ली के करोलबाग क्षेत्र में एक युवक से मुलाकात हुई। युवक ने खुद को एजेंट बताते हुए सऊदी अरब के रियाद क्षेत्र में उन्हें अच्छे पैकेज पर नौकरी दिलवाने का झांसा दिया।
इसकी एवज में दोनों युवकों से दो-दो लाख रुपये की डिमांड की। जनवरी माह में दोनों युवकों ने दिल्ली जाकर एजेंट को रकम देे दिया। करीब दो माह तक कोई काम नहीं होने पर युवकों ने अपने पैसे वापस मांगे। इसके बाद एजेंट अपने कार्यालय पर ताला लगाकर गायब हो गया। शिकायती मिलने पर एसएसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।