फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Former gram pradhan mown down

पूर्व प्रधान को गोलियों से भूना

Sat, 06 Aug 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sat, 06 Aug 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Former gram pradhan mown down
पिस्‍टल - फोटो : ब्यूरो

थाना क्षेत्र के अहमदानगर गांव में शनिवार देर शाम पूर्व ग्राम प्रधान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। उस समय पूर्व प्रधान अपने घेर से घर की ओर लौट रहे थे। रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

विज्ञापन


बीबीनगर क्षेत्र के गांव अहमदानगर में पूर्व प्रधान जिले सिंह (56) शनिवार शाम अपने घेर से घर की ओर आ रहे थे। जैसे ही पूर्व प्रधान बीच गांव में पंडितों के  मोहल्ले में पहुंचे तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां बरसा दी।
विज्ञापन


गोलियों की आवाज से गांव में भगदड़ मच गई। पूर्व प्रधान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रधान की हत्या के बाद बदमाश हवा में हथियार लहराते हुए जंगल के रास्ते भाग गए।  सूचना पर खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके नहीं पहुंची थी। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व प्रधान की हत्या पुरानी रंजिशन के चलते की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में चारा लेने गए किशोर को मारी गोली, हालत गंभीर
देहात क्षेत्र के गांव दोसपुर में खेत पर चारा लेने गए किशोर को गोली मार दी। परिजन उसे लेकर कैलाश अस्पताल पहुंचे। जहां किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। बुलंदशहर क्षेत्र के चंद्रपुरा निवासी हमजा(14) पुत्र वकील अपने ननिहाल दोसपुर में रहता है।

परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम को हमजा खेत पर चारा लेने गए था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली पेट में लगी और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके पर पहुंच गए।


सूचना पर परिजन भी आ गए। आनन-फानन में हमजा को कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं थाना देहात प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना के बारे में उन्हें अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed