{"_id":"57ffc8ce4f1c1b762b28ecf3","slug":"forging-signatures-of-2-75-million-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी हस्ताक्षर कर 2.75 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी हस्ताक्षर कर 2.75 लाख की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
रुपये।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड फौजी के फर्जी हस्ताक्षर कर चेक जरिए खाते से 2.75 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। फौजी ने मामले में रिश्तेदारों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मल्लूवाला जोहड़ नया बाजार थाना सिविल लाइन भिवानी हरियाणा निवासी सूबेदार भवर सिंह (86) पुत्र मोहर सिंह ने बताया कि वह कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर में उसका ननिहाल है।
विज्ञापन
नूरपुर में भी उसकी जमीन और मकान भी हैं। वैर गांव स्थित बादशाहपुर बैंक के खाते में उसके 2.75 लाख रुपये थे। नूरपुर निवासी उसके रिश्तेदार सूरजपाल, रतनपाल, पुत्रगण जयंती, पवन पुत्र सूरजपाल ने चैक पर फर्जी हस्ताक्षर कर पैसे निकाल लिए और खाता सीज कर दिया। रिटायर्ड फौजी ने बैंक कर्मचारियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायलय में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधडुी की रिपोर्ट दर्ज की हैं।
विज्ञापन
कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस बैंक कर्मचारियों की संलिप्ता की भी जांच कर रही हैं।