{"_id":"58ffa07e4f1c1bb526c0bdb4","slug":"five-killers-of-historic-life-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर के पांच हत्यारों को आजीवन कारावास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर के पांच हत्यारों को आजीवन कारावास
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
जेल में भिड़े कैदी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर हिस्ट्रीशीटर की सरेआम हत्या करने के मामले में पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। पांचों हत्यारोपियों को 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। हत्यारोपियों में तीन सगे भाई शामिल हैं।
प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता मोहम्मद शारिक और रेखा दीक्षित ने बताया कि वादी जगदीश सिंह पुत्र सरदार सिंह ने 13 जून 2007 को थाना स्याना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि प्रधानी चुनाव को लेकर वर्तमान प्रधान मोनिका के पति योगेन्द्र सिंह और वादी के पुत्र कप्तान सिंह की रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
कप्तान सिंह प्रधान मोनिका के गलत कार्यों का विरोध करता था। 13 जून को कप्तान सिंह गांव के पीसीओ पर फोन से बात कर लौटते समय प्रधान पति योगेन्द्र, उसके भाई धीरज और सतीश तथा गांव निवासी नीरज व संदीप ने उसे घेर उसके ऊपर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
इसमें कप्तान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को गांव निवासी शीशपाल और कई अन्य लोगों ने देखा। न्यायाधीश अली जामिन ने दोनों पक्षों की बहस और पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्या और चार्जशीट के आधार पर फैसला सुनाते हुए पांचों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।