फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fever spreading foot, officials silenced

बुखार पसार रहा पांव, अफसर खामोश

Sun, 24 Jul 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 24 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Fever spreading foot, officials silenced
बुखार - फोटो : अमर उजाला

बुखार अपने पांव पसार रहा है। एक के बाद एक गांव जानलेवा बुखार की चपेट में आ रहे हैं। चार लोगों की बुखार से अब तक मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग इसकी चपेट में हैं। जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की लाइन लगी पड़ी है।

विज्ञापन


पहासू के करौरा, चोला क्षेत्र के गांव नगला गोविंदपुर, वैर, सूबरा समेत कई गांवों में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जानलेवा बुखार की चपेट में आने से चार की मौत हो चुकी है। करौरा गांव में ही 250 से ज्यादा बीमार हैं। दर्जनभर से ज्यादा गंभीर है। बुखार का प्रकोप धीरे-धीरे अन्य गांवों में भी फैलता जा रहा है।
विज्ञापन


मौतों के बाद सीएमओ की नींद खुली और गांव में जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम भेजी गई। वहीं जिलेभर में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल की ओपडी में रोजाना औसतन 1500 से 1800 मरीज तक आ रहे हैं, जिसमें से करीब 800 मरीज वायरल बुखार के आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिले के अन्य सभी सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की लाइन लगी हुई है।

पैसा डकार रहे हैं एएनएम-प्रधान

कीटनाशक दवाओं का पैसा एएनएम और प्रधान डकार रहे हैं तो ग्रामीण जानलेवा बुखार की चपेट में आ रहे हैं। हर साल प्रत्येक गांव में कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के लिए प्रधान-एएनएम के खाते में 10-10 हजार रुपये आते हैं, लेकिन यह पैसा प्रधान और एएनएम डकार जाते हैं। पहली किश्त 3300-3300 की जारी की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed