फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Feroz will be the voice of the sample

फिरोज की आवाज का लिया जाएगा नमूना

Sat, 11 Feb 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 11 Feb 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Feroz will be the voice of the sample
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

खुर्जा से रालोद प्रत्याशी मनोज गौतम के भाई विनोद गौतम और उसके दोस्त सचिन की हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करने के बाद कोर्ट में पेश किए जाने वाले सबूतों को एकत्र कर रही है। पुलिस ने जिस रिकॉर्डिंग के आधार पर खुलासा किया था, उसमें आई फिरोज की आवाज का नमूना लेने के लिए कोर्ट से अनुमति ली है। 

वहीं पुलिस ने मनोज गौतम की पिस्टल को बैलिस्टिक जांच के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। बता दें कि रालोद प्रत्याशी मनोज गौतम पर अपने भाई विनोद गौतम और उसके दोस्त सचिन की हत्या कराने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, मनोज गौतम ने मतदाताओं से बोट के रूप में सहानुभूति बटोरने के लिए परविंदर और फिरोज से दोनों की हत्या करा दी थी।
विज्ञापन


हत्या की वारदात को अंजाम देने में परविंदर ने मनोज गौतम की लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल किया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद परविंदर ने मनोज गौतम के ड्राइवर राहुल के मोबाइल से फिरोज को कॉल की थी। रिकॉर्डिंग पुलिस के पास है। इंस्पेक्टर खुर्जा धनंजय कुमार मिश्र ने बताया कि फिरोज जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्डिंग की जांच के लिए फिरोज की आवाज के नमूने लेने के लिए कोर्ट से अनुमति मिल गई है।  इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से तीन खोके बरामद हुए थे। इसलिए पिस्टल की बैलिस्टिक जांच कराई जाएगी। इससे पता चल सकेगा कि गोलियां पिस्टल से ही चली थीं।

खुर्जा सीट से रालोद प्रत्याशी मनोज गौतम के भाई विनोद व उसके दोस्त सचिन की हत्या के मुख्य आरोपी परविंदर के शुक्रवार देर शाम   पुलिस की गिरफ्त में आने की चर्चा है।  बताया जा रहा है कि पुलिस ने परविंदर को किसी गुप्त स्थान पर रखा है। पुलिस मतदान के बाद गिरफ्तार दिखाने की तैयारी में है।

हालांकि पुलिस के अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं। बता दें कि छह फरवरी की रात खुर्जा विधानसभा सीट से रालोद प्रत्याशी मनोज कुमार गौतम का भाई विनोद अपने दोस्त सचिन के साथ लापता हो गया था।  अगले दिन सात फरवरी की सुबह अगवाल गांव के जंगल में विनोद व सचिन की खून से लथपथ लाश मिली थी।

आठ फरवरी को हत्या कराने के आरोप में मनोज गौतम को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही हत्या करने के आरोपी फिरोज को भी गिरफ्तार किया था।  सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मुख्य आरोपी परविंदर को अलीगढ़ में रहने वाले उसके रिश्तेदार के यहां से दबोच लिया है।


  चर्चा है कि  पुलिस नेपरविंदर को किसी गुप्त स्थान पर रखा है। पुलिस मतदान के बाद परविंदर की गिरफ्तारी दिखा सकती है। हालांकि पुलिस के अधिकारी परविंदर के पकड़े जाने से इनकार कर रहे हैं। एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि परविंदर की जल्द गिरफ्तारी होगी। यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो उसके ऊपर इनाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed