फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   farmer tried to die

सूदखोर से तंग होकर किसान ने की फंदा लगाकर जान देने की कोशिश

Tue, 17 May 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Tue, 17 May 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
farmer tried to die
पीड़ित किसान चतर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

सूदखोर के उत्पीड़न से खफा एक किसान ने मंगलवार को आत्महत्या की कोशिश की। फंदा लगाकर पर झूलने की कोशिश के दौरान ही भाइयों की नजर पड़ गई। परिजनों ने सूदखोर और उसके दो बेटों के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर दी लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उन्हें भगा दिया।

विज्ञापन


किरयावली निवासी किसान चतर सिंह (26) ने गांव के ही एक सूदखोर से कृषि कार्य हेतु वर्ष 2012-13 में साढ़े 13 हजार रुपये उधार लिए थे। चतर सिंह के मुताबिक उसने अपने हिस्से की कृषि भूमि कुछ दिन पूर्व बेची थी। किसान ने जमीन बेचकर सूदखोर को अप्रैल माह में ब्याज के 80 हजार रुपये दे दिए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार को सूदखोर ने किसान को अपने घर बुलाया और 50 हजार रुपये और मांगे। किसान ने विरोध किया तो सूदखोर ने अपने दो बेटों को बुलाकर किसान को बेरहमी से पीटा। शोर गुल की आवास किसान के परिजनोें तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे दौड़े दौड़े मौके पर पहुंचे और चतर सिंह को छुड़ाया। इस घटना से किसान इतना हताश हो गया कि उसने घर पहुंचते ही गले में फांसी का फंदा डाल लिया। गनीमत रही कि भनक परिजन को लग गई अन्यथा अनहोनी हो सकती थी।

पीड़ित के भाई जयचंद ने बताया कि चतर सिंह ने फांसी लगाने की तैयारी कर ली थी। यदि मौके पर नहीं पहुंचते तो चतर सिंह अपनी जान दे देता। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सूदखोर और उसके दो बेटों के खिलाफ पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देनी चाही।

आरोप है कि पुलिस ने किसान को फटकार कर भाग दिया। चतर सिंह ने बताया पुलिस ने उनकी तहरीर लेने से इंकार कर दिया तथा चौकी से भगा दिया गया।

150 रुपये में बन जाइए साहूकार
यदि आप साहूकार बनना चाहते हैं तो 150 रुपये खर्च करने होंगे। साहूकारी का पंजीकरण का शुल्क मात्र 150 रुपये हैं। 150 रुपये और शपथ पत्र देने के बाद आप साहूकार बन सकते हैं।

साहूकारी के 375  रजिस्ट्रेशन
जिला प्रशासन के रिकार्ड के मुताबिक जनपद में पंजीकृत साहूकारों की संख्या 375 है। साहूकारों को रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के हिसाब से कर्ज देना और वसूलना होता है।


मामला संज्ञान में नहीं है। किसी पीड़ित किसान ने कोई शिकायत भी नहीं की है। मामले की जांच करा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -जगतपाल सिंह, एसडीएम स्याना

मामले की जानकारी नहीं है। एसडीएम को भेजकर प्रकरण की जांच कराई जाएगी। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अभी कोई शिकायत भी नही मिली है। -आरके सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed