{"_id":"5820c2a74f1c1b8553b3827d","slug":"farmer-killed-in-shikarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारपुर में किसान की हत्या, प्रदर्शन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकारपुर में किसान की हत्या, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
बिलखते परिजन।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकारपुर क्षेत्र के गांव रामपुर में रविवार रात एक किसान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या दी गई। सुबह उसका शव शराब के ठेके के पास पड़ा मिला। हत्यारों ने हत्या के बाद किसान के गुप्तांग को बुरी तरह कुचला है।
विज्ञापन
परिजनों ने शराब के ठेके पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की और जमकर हंगामा किया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव करैना निवासी लख्मी (50) पुत्र हुलासी खेतीवाड़ी करता था। रविवार दोपहर वह ठेके से शराब पीने के लिए रामपुर गया था।
विज्ञापन
उसके पुत्र परीक्षत ने बताया कि शाम करीब 8.30 बजे पिता को बुलाने के लिए ठेके पर गया था। उस दौरान वह दो अन्य लोगों के साथ शराब पी रहे थे। उन्होंने बाद में आने की बात कहकर उसे वापस भेज दिया था। सोमवार सुबह ठेके से 100 मीटर दूर खेत में उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
उसके गुप्तांग पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। सीओ चंद्रधर गौड़ का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिये सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
हत्या के पीछे अवैध संबंध की आशंका
गांव रामपुर में करैना निवासी लख्मी की हत्या गुप्तांग पर धारदार हथियार से हमला कर की गई है। इसके अलावा मौके से चंद कदम की दूरी पर मिली सेक्सवर्धक गोलियों का एक पत्ता मिला है। सीओ चंद्रधर गौड़ का कहना है कि मृतक के किसी महिला से अवैध संबंधों से इंकार नहीं किया जा सकता। हत्या के कारणों के हर पहलू पर जांच की जा रही है।