फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fake passport obtained by declaring inlaws as parents.

सास-ससुर को मां-बात बता बनवाया पासपोर्ट

Sat, 12 Dec 2015 10:35 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 12 Dec 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
fake passport obtained by declaring inlaws as parents.
नगर कोतवाली क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज पर पासपोर्ट बनाने का मामला सामने आया है। पासपोर्ट बनने के बाद आरोपी कई बार विदेश की सैर कर आया।
विज्ञापन


एक अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस की जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। अधिवक्ता ने आरोपी पर स्मगलिंग का भी आरोप लगाया है। एसपी सिटी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोहल्ला कोठियात निवासी एडवोकेट अकील अहमद आफरीदी पुत्र अब्दुल हमीद आफरीदी ने बताया कि उनका अंसारी रोड निवासी विकास मित्तल पुत्र मोहनलाल मित्तल से मुकदमेबाजी चल रही है।
विज्ञापन


कुछ समय पहले जानकारी मिली कि विकास ने मुस्लिम युवती से निकाह किया था। मामले की जब जांच की तो पता चला कि विकास ने अपना फोटो लगाकर मोहल्ला शीतलगंज निवासी मोहम्मद अमान पुत्र मोहम्मद अब्दुल वशी नाम से पासपोर्ट बनवा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पासपोर्ट फार्म में अपने ससुर मोहम्मद अब्दुल वशी को अपना पिता बताया और तथा अपनी सास नजमा बेगम पत्नी अब्दुल वशी को अपनी मां बता रखा है।

पासपोर्ट में अपनी पत्नी शादमा का नाम भी उसने छिपा रखा है। उसने खुद को अविवाहित बताया है। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि विकास ने गांव मुगलपुरा मचकौली निवासी नासिरउद्दीन पुत्र महफूजबेग से साज करके एक फर्जी नाम से आईडी तैयार की।

साथ ही झूठे शपथ पत्र भी दाखिल कराए। पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद से 12 जनवरी 2006 को पासपोर्ट तैयार करा लिया। पासपोर्ट बनवाने के बाद अमन विकास कई बार नासिर बेग के साथ विदेश गया। अधिवक्ता का आरोप है कि आरोपी स्मगलिंग भी करते हैं।

एलआईयू कार्यालय से कराई थी जांच
एसपी सिटी राजेश कुमार ने शिकायत मिलने के बाद मामले की एलआईयू कार्यालय से जांच कराई थी। जांच में सभी तथ्य सामने आए। जांच के बाद एसपी सिटी के आदेश पर नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


विकास मित्तल, नजमा बेगम और नासिरउद्दीन बेग ने फर्जी दस्तावेज पर पासपोर्ट बनवाए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच में पासपोर्ट बनते समय यदि पुलिस की ओर से लापरवाही बरतने की बात सामने आती है तो आरोपी कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed