फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Failing to disclose the doctor's murder enraged the SSP

डाक्टर की हत्या का खुलासा न होने से एसएसपी नाराज

Sun, 20 Nov 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 20 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Failing to disclose the doctor's murder enraged the SSP
doctor

आठ दिन बाद भी डा. नबी चौहान के हत्यारों का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। एसएसपी सोनिया सिंह ने शनिवार रात थाने पहुंच इंस्पेक्टर केपी सिंह की जमकर क्लास लगाई। कप्तान की फटकार के बाद हरकत में आई पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वही सीओ सिकंदराबाद  थाने में डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि 20 नवंबर को देर शाम सिकंदराबाद-जेवर स्टेट हाईवे पर ककोड़ में स्टेट बैंक के पास स्थित चौहान नर्सिंग होम में घुसकर बाइक सवार हमलावार ने गोली मारकर डा.नबी मोहम्मद चौहान की हत्या कर दी थी। मृतक के साले ने दो अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


आठ दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों पता न लगाने से नाराज कप्तान ने शनिवार रात थाने पहुंच इंस्पेक्टर को जमकर हड़काया। कप्तान की फटकार के बाद सीओ सिकंदराबाद ने भी थाने में डेरा डाल लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की भाभी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जबकि मृतका भाई फरार है। डा. नबी चौहान की हत्या को संपत्ति विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed