{"_id":"57bf2c294f1c1ba24bd4f160","slug":"excise-inspector-team-tried-to-crush-injuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी टीम को कुचलने की कोशिश इंस्पेक्टर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी टीम को कुचलने की कोशिश इंस्पेक्टर घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : अमर उजाला
चेकिंग के दौरान रोकने पर शराब तस्करों ने आबकारी टीम पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इसमें आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर घायल हो गए। मौके पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने पीछाकर दो शराब तस्करों को दबोच लिया। उनके पास से 30 पेटी शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन
आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर शैलेश कुमार शुक्ला के मुताबकि बुधवार रात वह पुलिस टीम के साथ गांव ख्वासपुर के पास नाकाबंदी लगाकर वाहनों की तलाशी ले रहे थे। करीब 11 बजे उन्होंने ककोड़ की ओर से आ रही एक कार को रोकने का इशारा किया तो चालक ने टीम पर कार चढ़ाने की कोशिश करते हुए भागने की कोशिश की।
विज्ञापन
इस दौरान कार की चपेट में आकर इंस्पेक्टर घायल हो गए। टीम के साथ मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दो तस्करों को दबोच लिया। उनकी कार से 30 पेटी शराब बरामद की गई। पकड़े गए लोगों की शिनाख्त दिल्ली के शालीमार पार्क निवासी चंद्रहास पुत्र रामअचल और शिवम तिवारी पुत्र सुभाष चंद के रूप में हुई।
विज्ञापन
पूछताछ पर उन्होंने बताया कि वह शराब को स्याना में सप्लाई करने जा रहे थे। दोनों के खिलाफ चोला चौकी में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।