फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ex-military man killed, deadbody not found yet, one arrested

पूर्व फौजी की हत्या कर शव गंगा में फेंका

Thu, 24 Dec 2015 12:22 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
ex-military man killed, deadbody not found yet, one arrested
 थाना क्षेत्र के सोंझना रानी गांव में उधार दिए रुपयों का तगादा करने पर आरोपी ने पूर्व फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

फिर शव को बुग्गी में डालकर पुआल से ढंककर गंगा में फेंक दिया। पुलिस ने वारदात के दो माह बाद हत्या का खुलासा कर एक आरोपी को दबोचकर जेल भेज दिया है।

जबकि मुख्य हत्यारोपी दूसरे मामले में जमानत तुड़वाकर जेल पहुंच गया। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।


इंस्पेक्टर नरसेना प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि सोंझना रानी गांव निवासी कुशलपाल (45) पुत्र हरकेश सिंह करीब 9 साल पहले फौज की नौकरी छोड़ चुका था।

22 अक्तूबर को कुशलपाल संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। इस संबंध में परिजनों ने 31 अक्तूबर को कुशलपाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

इस मामले में कुशलपाल के दोस्तों से पुलिस ने पूछताछ की। इसी दरम्यान संदेह होने पर पुलिस ने कुशलपाल के दोस्त चंदियाना निवासी शफीक पुत्र अहमद को पकड़ लिया।
विज्ञापन


आरोपी शफीक सोंझना रानी निवासी बृजलाल का बाग ठेके पर ले रखा है। सख्ती से पूछताछ में शफीक ने पुलिस को बताया कि कुशलपाल ने नंगला मदारीपुर निवासी दीपक को 50 हजार रुपये उधार दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तगादा दीपक को नागवार गुजर रहा था। 22 अक्तूबर को दीपक ने फोन कर कुशलपाल को आम के बाग में बुलाया, जहां कुशलपाल ने दीपक और उसके दोस्त रोहित पुत्र धर्मा के साथ शराब पी।

शराब पीने के बाद कुशलपाल ने दोबारा तगादा कर दिया। इस बात पर गुस्साए दीपक और रोहित ने तमंचा निकालकर कुशलपाल के सीने में तीन गोलियां उतार दीं।

गोली की आवाज सुनकर शफीक मौके पर पहुंचा। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। थोड़ी देर बाद एक नाबालिग भी मौके पर पहुंचा। जिसे डरा धमकाकर आरोपियों ने भगा दिया।


इसके बाद तीनों ने लाश को बुग्गी में पुआल से छिपाकर कर लाद लिया और गंगा में फेंक आए। पुलिस ने लाश तलाशने की कोशिश की लेकिन लाश नहीं मिली। पुलिस ने एक आरोपी शफीक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed