{"_id":"585c10e74f1c1b774fe3b5e4","slug":"enhanced-judicial-custody-accused-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
jail shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र में पांच माह पहले मां-बेटी से हुए गैंगरेप के मामले में जेल में बंद तीनों आरोपियों सलीम, जुबेर और साजिद की न्यायिक हिरासत बढ़ गई है। बृहस्पतिवार दोपहर सीबीआई की ओर से कुछ परीक्षणों की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की। आरोपियों की न्यायिक हिरासत पर 5 जनवरी को सुनवाई होगी। इस मामले में तीन आरोपी जमानत पर रिहा हो चुके हैं।
बता दें कि 29 जुलाई 2016 की रात हाईवे-91 पर मां-बेटी के साथ गैंगरेप की वारदात हुई थी। पुलिस ने एक अगस्त 2016 को आरोपी रईस, जबर सिंह और शाबेज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद नौ अगस्त को पुलिस ने कन्नौज निवासी सलीम, जुबेर और साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
इसके कुछ दिन बाद से सीबीआई मामले की जांच कर रही है। एक अगस्त को जेल गए तीन आरोपी रईस, जबर सिंह और शाबेज कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा हो चुके हैं। जबकि नौ अगस्त को जेल गए तीन आरोपी सलीम, जुबेर और साजिद के खिलाफ पांच नवंबर को सीबीआई ने कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी।
विज्ञापन
इसके बाद कोर्ट ने न्यायिक हिरासत पर सुनवाई करते हुए 22 दिसंबर की तारीख रखी थी। एडीजीसी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत पर सुनवाई हुई। सीबीआई की ओर से कुछ परीक्षणों की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई। साथ ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट सील पैकेट में कोर्ट के समक्ष पेश की।