{"_id":"583b2b404f1c1b5d29088759","slug":"eight-acres-burnt-cane-crop-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ बीघा गन्ने की फसल जली, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ बीघा गन्ने की फसल जली, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगौता थाना क्षेत्र के भंडौली गांव में रविवार शाम हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से किसान की 8 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। गुस्साए किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। भंडौली गांव निवासी किसान चंद्रपाल सिंह के खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन का तार गुजर रहा है।
जर्जर तार को बदलवाने के लिए किसान पावर कारपोरेशन के अधिकारी से कई बार शिकायत कर चुके थे। इसके बाद भी जर्जर तार को बदलना विभाग ने उचित नहीं समझा था। रविवार शाम करीब चार बजे तार टूटकर गन्ने की फसल में गिर गया। जिसके कारा करीब 8 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसओ अगौता और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन