फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Drug abuse of former MLA

दरोगा ने पूर्व विधायक से की अभद्रता

Wed, 12 Apr 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 12 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Drug abuse of former MLA
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

गांधी रोड पर हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान तैनात एक दरोगा ने भाजपा नेता और पूर्व विधायक से सरेआम अभद्रता की। आरोप है कि दरोगा ने ड्यूटी के दौरान मौजूद सिपाहियाें से पूर्व विधायक का वीडियो बनवाते हुए जमकर हड़काया। मामले में बेइज्जती से आहत पूर्व विधायक ने पुलिस प्रशासन से शिकायत करने की बात कही है।

भाजपा नेता और पूर्व विधायक होराम सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह योगेश प्रधान के साथ स्कूटी पर सवार होकर ककराला की तरफ जा रहे थे। पदम सिंह गेट पर हनुमान जयंती के जुलूस दौरान पुलिस ने वाहनों का प्रवेश वर्जित कर रखा था। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा ने उन्हें जबरन रोकते हुए अभद्रता की।
विज्ञापन


विधायक के रोकने पर दरोगा ने सिपाहियों से उनका वीडियो बनवाते हुए जमकर हड़काया। इस दौरान मौके पर जाम की स्थिति हो गई। मामले में पूर्व विधायक होराम सिंह ने पुलिस प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई पुलिस ने व्यवस्था की है तो, उन्हें और लोगों को बताया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा ने सरेआम भीड़ के सामने अभद्रता की है। तीखी नोकझोंक के दौरान मौके पर भीड़  जमा हो गई। कोतवाली प्रभारी धनजंय मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराने के बाद कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed