फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Driver killed in land dispute

जमीन विवाद में ड्राइवर की हत्या

Sat, 18 Jun 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sat, 18 Jun 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
Driver killed in land dispute
मन्नान (फाइल फोटो) - फोटो : ब्यूरो

विवादित जमीन पर निर्माण करा रहे लोगों पर शनिवार सुबह करीब आठ बजे आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। पहले फायरिंग की और फिर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से वार किए। इसमें ड्राइवर की मौत हो गई जबकि दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों में से दो को मेरठ रेफर किया गया है। मामले में चार के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। कोतवाली देहात के दरियापुर गांव में ढाबे के बराबर वाली जमीन के टुकड़े के लिए दो पक्षों में विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


दरियापुर निवासी मोहम्मद बिलाल पुत्र लियाकत ने बताया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे परिवार के सदस्य मन्नान, सुफियान, शादान पुत्र एस मोहम्मद, मोहम्मद जोहर पुत्र लियाकत, लियाकत पुत्र फैजयाब खेत पर बाउंड्री का निर्माण करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी गांव के जमीर, जफीर, शारिक पुत्र हबीब और तालिब पुत्र जफीर हाथों में तमंचे, धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर आए। आरोपियों ने काम रुकवाने के लिए फायरिंग कर दी। फिर धारदार हथियार और कुल्हाड़ी से हमला किया। पीड़ित पक्ष के लोग भी उनसे भिड़ गए।

इसमें पीड़ित पक्ष के आठ और आरोपी पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया  गया जहां डॉक्टरों ने मन्नान (30) पुत्र एस मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। वह दुबई में ड्राइवरी करता था।

डॉक्टरों ने सूफियान और शादान को मेरठ रेफर कर दिया। देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जमीर, जफीर, शारिक और तालिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

दुबई से भारत मौत खींच लाई मन्नान को
परिजनों ने बताया कि मन्नान दुबई में नौकरी करता था। रमजान माह के चलते इन दिनों छुट्टी लेकर गांव आया हुआ था। दो बेटियों का पिता मन्नान बेहद व्यवहारिक था। गांव में ज्यादा समय बेटियों के साथ गुजारता था। मन्नान अपने पीछे कसक(5) और कयाना(3) को छोड़ गया है।

घायल आरोपी को रेफर करने पर फूटा गुस्सा
दो पक्षों में हुए झगड़े में आरोपी पक्ष के भी तीन लोग जफीर (30) पुत्र हबीब, शारिक (35) पुत्र हबीब और तालिब(20) पुत्र जमीर घायल हो गए। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल एक आरोपी को रेफर करना चाहा। इस पर मृतक पक्ष के परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया।


मोहम्मद बिलाल की तहरीर पर जमीर, जफीर, शारिक और तालिब के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। -वैभव कृष्ण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed