{"_id":"57dc35a34f1c1b0b32d47b91","slug":"doctor-s-slovenly-student-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की ढिलाई से छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर की ढिलाई से छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
डाक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 वर्षीय छात्र शिवांश के दादा मुन्नालाल अग्रवाल ने एक चिकित्सक पर छात्र के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। ठीक से उपचार न होने पर छात्र की मौत हो गई थी। मुन्नालाल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संगठन मंत्री हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 11 वर्षीय शिवांश अग्रवाल बुलंदशहर के एक स्कूल में छठीं कक्षा में पढ़ रहा था। एक सितंबर को स्कूल से लौटने के करीब एक घंटे बाद उसकी तबियत खराब हुई। उसे हापुड़ ले जाया गया। हापुड़ में एक चिकित्सक को दिखाने के बाद उसे फोर्टिस अस्तपाल ले जाया गया।
विज्ञापन
जहां डाक्टर्स की टीम ने बताया कि उसकी आधे घंटे पूर्व मौत हो चुकी है। मुन्नालाल ने हापुड़ के एक चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि चिकित्सक ठीक से उपचार करता तो छात्र को बचाया जा सकता था।
विज्ञापन