फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   doctor insult gangrape victiom

सरकारी अस्पताल में मां-बेटी का ‘अपमान’

Tue, 02 Aug 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहनवाज चौधरी
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहनवाज चौधरी Updated Tue, 02 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
doctor insult gangrape victiom
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
गैंगरेप के बाद नाबालिग बेटी और मां से महिला अस्पताल में डाक्टरों द्वारा मानवीय व्यवहार नहीं किया गया। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य से की। महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि संबंधित डॉक्टर को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा नोएडा में पीड़ित परिवार से मिलीं। मुलाकात के बाद उन्होंने अमर उजाला को फोन पर बताया कि बुलंदशहर के जिस महिला अस्पताल में पीड़ित मां और बेटी का चिकित्सीय परीक्षण पुलिस ने कराया था, उस अस्पताल की डाक्टर ने पीड़ित नाबालिग लड़की और उसकी मां से अमानवीय व्यवहार किया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं डॉक्टर ने घटना को फर्जी बताते हुए पीड़ित मां बेटी और तिमारदारों से सख्त लहजे में बात की। बकौल रेखा शर्मा सरकारी डॉक्टर ऐसी स्थिति में भला कैसे अमानवीय व्यवहार कर सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर का व्यवहार बेहद निराशा पहुंचाने वाला है इसीलिए आयोग की ओर से डॉक्टर को नोटिस भेजा जाएगा। मामले की जांच भी होगी और जांच रिपोर्ट यूपी सरकार को भेजी जाएगी। वहीं, सीएमओ  बुलंदशहर डा. दीपक ओहरी ने बताया कि आयोग से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर आयोग को जवाब दे दिया जाएगा।



सीएम घर पर आएंगे तो स्वागत, खुद मिलने नहीं जाएंगे
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा ने बताया कि उनको पीड़ित बेटी के पिता ने बताया था कि यदि सीएम अखिलेश यादव उनके घर आएंगे तो उनका स्वागत है। वह खुद सीएमके पास नहीं जाएंगे।

बिटिया की पूरी बॉडी का होगा चेकअप
गैंगरेप की शिकार नाबालिग बिटिया घटना को लेकर सदमे में है। वह अभी भी कुछ खा-पी नहीं रही है। यह जानकारी आयोग की सदस्य रेखा शर्मा ने दी। सदस्य रेखा शर्मा ने बताया कि पीड़ित किशोरी के पूरे शरीर का चेकअप कराया जा रहा है ताकि भविष्य में कोई दिक्कत सामने न आए। बिटिया अभी भी बुखार से पीड़ित है।


मेडिकल रिपोर्ट में मां बेटी से रेप की पुष्टि
हाईवे पर हैवानियत मामले में मां बेटी की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग बेटी और मां से रेप की पुष्टि हो गई है। डीआईजी लच्मी सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में मां बेटी के साथ रेप की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed