{"_id":"585821d64f1c1bea7fe39238","slug":"dgm-bsnl-arrested-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते बीएसएनएल के डीजीएम गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेते बीएसएनएल के डीजीएम गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
BSNL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक ठेकेदार से भुगतान कराने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई एंटी करप्शन टीम ने बीएसएनएल के डीजीएम आरएस वर्मा को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआई टीम को बीएसएनएल कर्मियों ने बंधक भी बना लिया, जिसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। हरकत में आई पुलिस ने बंधक बनी टीम को मुक्त कराया।
सीबीआई सूत्रों के अनुसार ठेकेदार से डीजीएम और एक अन्य अधिकारी ने कुल मिलाकर करीब साठ हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार की शिकायत पर टीम बीएसएनएल एक्सचेंज पहुंची। उस समय तक दूसरा अधिकारी वहां से जा चुका था।
विज्ञापन
डीजीएम आरएस वर्मा को ठेकेदार ने जैसे ही दस हजार रुपये दिए, वैसे ही टीम ने उसे दबोच लिया। इसके बाद टीम ने डीजीएम दफ्तर के कागजात खंगालने शुरू कर दिए।
सीबीआई की इस कार्रवाई के विरोध में बीएसएनएल कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए सीबीआई टीम को एक कमरे में बंद कर दिया। इस पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बंधक बनी टीम को मुक्त कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक सीबीआई टीम बंधक बनी रही। खबर लिखे जाने तक एक्सचेंज में सीबीआई की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन