फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Demolition of 15 houses of Dalits, three arrested

दलितों के 15 मकान ढहाने में तीन गिरफ्तार

Fri, 29 Apr 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गुलावठी
अमर उजाला ब्यूरो, गुलावठी Updated Fri, 29 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Demolition of 15 houses of Dalits, three arrested
एसडीएम के आदेश पर विवादित जमीन की पैमाइश करते अफसर। - फोटो : अमर उजाला
बराल गांव में दलितों के 15 मकान तोड़े जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शुक्रवार को एसडीएम और सीओ के मौका-मुआयना के बाद राजस्व टीम ने विवादित जमीन की पैमाइश की। फिलवक्त गांव में तनाव है और एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


ग्राम बराल में करीब एक दर्जन लोगों ने बृहस्पतिवार को दलितों के 15 मकान तोड़ डाले थे। उक्त घटना के बाद दो पक्षों में तनाव पैदा हो गया था।  शुक्रवार को पुलिस ने तीन लोगों को मकान तोड़ने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में शाईन, अल्ताफ एवं अशफाक निवासी बराल शामिल हैं।
विज्ञापन


दलित महिला लक्ष्मी पत्नी मदनपाल आदि ने चार लोगों को नामजद करते हुए करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ उनके साथ मारपीट, गाली गलौज, तोड़फोड़, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों लक्ष्मी, पूनम, गजेंद्र, सन्नी सिंह, प्रकाश, सुभाष, संजय, गौतम, महेंद्र, धर्मपाल, हरेंद्र, बिट्टू, विशंबर ने मांग की है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए तथा उनके गिराए गए मकानों का पुन: निर्माण कराया जाए।

शुक्रवार को तहसीलदार अशोक कुमार, राजस्व निरीक्षक महावीर सिंह, लेखपाल गंगालाल, राजेंद्र भारती, भानवीर सिंह आदि के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो दोनों पक्षों के लोग जमा थे। पुलिस बल की मौजूदगी में विवादित जमीन की नपाई कराई गई।


बराल चौकी इंचार्ज रामकुमार यादव ने बताया कि जिन लोगों के मकान गिराए गए हैं, उनका कहना है कि उन्होंने पूर्व ग्राम प्रधान से पट्टे पर मिली जमीन पर मकान बनाए थे। राजस्व विभाग की टीम एसडीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed