{"_id":"58a3467b4f1c1b0944d84a75","slug":"delays-slip-cane-farmer-from-raging-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने की पर्ची मिलने में देरी होने से भड़के किसान, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ने की पर्ची मिलने में देरी होने से भड़के किसान, हंगामा
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
गन्ने की पर्ची
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेणी शुगर मिल पर गन्ने की पर्ची मिलने में देरी होने से मंगलवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने मिल के गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि गन्ने की पर्ची नहीं मिलने के कारण उनका गन्ना खेतों में ही पड़ा है। मिल के अधिकारियों ने आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन
साबितगढ़ स्थित त्रिवेणी शुगर मिल पर किसानों को गन्ने की पर्ची समय से नहीं मिल पा रही है। इससे नाराज कनैनी, आजमपुर, भाईपुर, सनैता, चितौला गांवों के किसान ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना भरकर मिल के गेट पर पहुंच गए। किसानों ने मिल के गेट पर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मिल के गेट पर किसानों के धरना-प्रदर्शन की सूचना पर एजीएम केन पहुंच गए और उन्होंने किसानों को जल्द ही पर्ची दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों से कहा कि खेतों में जो पेड़ी रह गई है, जल्द ही उसका सर्वेक्षण कर इंडेंट जारी कर दी जाएगी। एजीएम के आश्वासन के बाद किसा मान गए और वापस चले गए। प्रकाश सिंह, घुरमाल, महेश, महावीर, वीरपाल, शिवराम मौजूद रहे।
विज्ञापन