फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dead bodies stuffed into sacks thrown on the highway

हत्या कर शव बोरे में भरकर हाईवे पर फेंका

Sun, 26 Feb 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 26 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies stuffed into sacks thrown on the highway
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव को बोरे में भरकर लालपुर चितौला गांव के पास हाइवे पर फेंक दिया। सुबह बोरे में शव देखकर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

मृतक के सिर पर चोट के निशान और गुप्तांग काट दिए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि वारदात अवैध संबंधों के चलते हुई और हत्या सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर की गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब नौ बजे लालपुर चितौला गांव के पास हाइवे के किनारे उधर से गुजर रहे लोगों ने बोरी में रखी हुई कोई चीज देखी।

नजदीक आने पर बोरी के ऊपर खून के निशान देख लोगों में सनसनी फैल गई। बोरी में शव होने की आशंका में लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी खोल कर देखा तो करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए और उसके गुप्तांग कटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान पूरी भड़ास निकाली है। पुलिस ने शव के शिनाख्त का काफी प्रयास किया लेकिन असफल रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। शिनाख्त होने के बाद ही हत्या का खुलासा हो सकेगा।

किल एंड थ्रो का ठिकाना बना एनएच-91
एनएच-91 के किनारे हत्या कर शव फेंकने की घटना नई नहीं है। इससे पहले भी कई बार हाइवे पर हत्यारे वारदात को अंजाम दे चुके हैं। करीब 8 माह पूर्व झमका स्थित बाइपास के पास युवती का अर्धनगभन हालत में शव मिला था। इसके अलावा एनएच-91 स्थित हजरतपुर बाईपास के पास दस माह पूर्व एक युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था।

खुर्जा स्थित पॉलीटेक्निक मैदान में एक शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला था। इससे यह बात साबित होती है कि हाईवे के किनारे किल एंड की थ्रो की घटनाआ का अड्डा बनते जा रहे है। लेकिन अभी तक कई घटनाओं में पुलिस कई शवों की शिनाख्त नहीं कर सकी है, जिसके चलते मामलों में आगे जांच नहीं बढ़ सकी है।

ट्रैक पर अधेड़ का मिला शव, हत्या की आशंका
 सुल्तानपुर बिलौनी गांव के पास अलीगढ़-बरेली रेलवे ट्रैक पर अधेड़ का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह सुल्तानपुर बिलौनी के पास ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर अधेड़ का शव पड़ा हुआ देखा। सूचना पर पुलिस पहुंची ।


पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। उसके शरीर पर पैंट-शर्ट और जैकेट थे। बताया जा रहा है कि ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत हुई है। हांलाकि ग्रामीण हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थित का पता चल सकेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed