फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Daughter, father-in-law are killed in the accident

बेटी की ससुराल जा रहे पिता की हादसे में मौत

Sun, 18 Sep 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 18 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Daughter, father-in-law are killed in the accident
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बेटी से उसकी ससुराल मिलने जा रहे पिता की डंफर की चपेट में आने से मौत हो गई। बेटी के ससुरालियों ने मृतक के परिजनों के पहुंचने तक शव को नहीं उठाने को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया। हरियाणा के गांव नीमका निवासी वेदपाल सिंह (55) पुत्र तेजपाल की बेटी की शादी गौतमबुद्धनगर के गांव सेंथली निवासी सुनील पुत्र हरिराम के साथ हुई थी।

रविवार को वेदपाल स्कूटी से बेटी से मिलने सेंथली जा रहा था। औद्योगिक क्षेत्र में चार नंबर फाटक पर जेपी फैक्ट्री के सामने दोपहर करीब 12.30 बजे क्रासिंग पर डंफर ने वेदपाल को कुचल दिया। हादसे में वेदपाल की मौत हो गई। डंफर चालक घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर ही डंफर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे मृतक की बेटी के ससुरालियों ने उसके परिजनों के पहुंचते तक शव नहीं उठने देने की बात कही। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई प्रभात कुमार बालियान ने बताया कि डंफर को कब्जे में लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल पर मौजूद आस-पास के ग्रामीणों का कहना था कि चार नंबर क्रासिंग पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। अब तक हादसों में बहुत से लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों ने चार नंबर क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनवाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed