फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Current scorched young man amputated arms and legs were also useless

करंट से झुलसे युवक का काटना पड़ा हाथ, पैर भी हुए बेकार

Sun, 22 Jan 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 22 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Current scorched young man amputated arms and legs were also useless
transfarmer, jhansi hindi news - फोटो : demo

विज्ञापन

लापरवाही किसी की हो...अब नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा में ट्रांसफार्मर के करंट से झुलसा युवक अपाहिज हो गया। बताया जा रहा है कि युवक का एक हाथ काटना पड़ा है। साथ उसके पैर बेकार हो गए हैं। युवक के पिता ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाकर तहरीर दी है।

जबकि जेई ने युवक पर शराब पीकर ट्रांसफार्मर पर चढ़ने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। घटना के बाद लोगा ने जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि शनिवार रात देवीपुरा प्रथम में ट्रांसफार्मर के पास करंट लगने से शिवा उर्फ द्दू  (35) पुत्र पृथी बुरी तरह झुलस गया था। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल पहुंचा गया, जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया था।
विज्ञापन


हादसे के बाद गुस्साए मोहल्ले के लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते जाम लगाने की कोशिश की थी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस से लोगों ने बताया कि विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर के चारों ओर जाल नहीं लगाया है, जिसके चलते यह हादसा हुआ। सूचना पर रालोद नेता गुड्डू पंडित अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और युवक के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवा के पिता पृथी ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जबकि विभाग की ओर से जेई ने युवक पर शराब पीकर ट्रांसफार्मर पर चढ़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। रविवार दोपहर जानकारी मिली कि करंट से झुलसे शिवा का हाथ कट गया है और पैर बेकार हो गए हैं।


शिवा के पिता पृथी सिंह ने हादसे की तहरीर दी है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डीपी सिंह, एसएसआई, कोतवाली नगर

21 जनवरी की रात अज्ञात युवक नशे में कमल बेल्डिंग वाले के पास रखे ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया था। करंट लगने से हादसा हुआ है।

- साजिद, जेई, सबस्टेशन-1 देवीपुरा
एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से दो पशु मरे
भमरा गांव में रविवार को एचटी लाइन का तार टूटकर किसान के घेर पर गिरने से कटिया व बकरी की मौत हो गई। पीड़ित ने हादसे की सूचना 100 नंबर पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशुओं के पोस्टमार्टम कराने की बात कही है। कलुआ ने थाने में घटना की तहरीर भी दी है। पीड़ित किसान कलुआ ने बताया कि उसके घेर में पशु बंधे हुए थे।

रविवार दोपहर अचानक एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे बकरी व कटिया की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed