फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Current scorched farmer's death, chaos

करंट से झुलसे किसान की मौत, हंगामा

Sun, 05 Jun 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 05 Jun 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Current scorched farmer's death, chaos
करंट से झुलसे किसान की मौत, हंगामा - फोटो : अमर उजाला

जरारा गांव में झूल रहे जर्जर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसे किसान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


लोगों ने किसान के आश्रित परिवार को मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। सूचना पर पहुंचे एसओ ने एसडीएम से बात कर उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि शनिवार सुबह करीब 7 बजे जरारा गांव निवासी किसान देवराज (45) चारे का गट्ठर लेकर घर जा रहे थे।  इसी दौरान गांव के बाहर बंबे पर लटक रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से देवराज बुरी तरह झुलस गए थे। गंभीर हालत में देवराज को अलीगढ़ ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रविवार सुबह करीब 9 बजे घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पहासू सोमना रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे कार्यवाहक एसओ शैलेन्द्र त्यागी पहुंचे। ग्रामीणों ने उनसे पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवाने की मांग की।


एसओ ने एसडीएम से फोन पर वार्ता के बाद पीड़ित परिवार को पांच बीघा जमीन और 50 हजार रुपये आर्थिक सहायता के रूप में दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए। करीब 20 मिनट तक जाम लगने से रोड पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed