{"_id":"580f9f8d4f1c1b057fbc25e7","slug":"cracker-factory-raid-three-people-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा फैक्ट्री पर छापा तीन लोग हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटाखा फैक्ट्री पर छापा तीन लोग हिरासत में
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
पटाखे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली के चांदनी चौक में पटाखा बनाने के सामान में विस्फोट की घटना के बाद जेवर कस्बे के बनीस्राइल मोहल्ला स्थित एक मकान में चल रही फैक्ट्री पर मंगलवार दोपहर पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर पटाखे और बारूद जब्त किए। टीम ने मकान में काम कर रहे एक नाबालिग सहित तीन लोगों को पकड़ा है, लेकिन संचालक फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि मकान मालिक कई पीढ़ियों से शादी-विवाह में आतिशबाजी का काम करता है। आरोपी ने दो वर्षों से लाइसेंस रिन्यू नहीं कराया था । एसडीएम जेवर विवेक कुमार श्रीवास्तव, सीओ जेवर दिलीप सिंह, कोतवाली प्रभारी दिनेश यादव ने पुलिस बल के साथ दोपहर में बनीस्राइल मोहल्ला स्थित हरि सिंह के मकान पर छापा मारा।
विज्ञापन
टीम के अनुसार मकान से बड़ी मात्रा में पटाखे, पटाखे बनाने का समान और बारूद बरामद हुए, जिसे जब्त कर लिया गया। कार्रवाई की जानकारी मिलने पर संचालक फरार हो गया। पुलिस ने मकान में काम कर रहे टप्पल निवासी सोनू और ब्रजेश सहित एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
आसपास के लोगों का कहना है कि हरि सिंह का परिवार लंबे समय से शादी में आतिशबाजी का काम करता है। इसके लिए वह गोले घर पर ही बनाता है। सीओ जेवर दिलीप कुमार ने बताया कि आरोपी बिना अनुमति के पटाखे, बारूद आदि बना रहा था।