फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cough syrup of 50 million took

50 लाख का कफ सीरप पकड़ा

Thu, 28 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 28 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cough syrup of 50 million took
खांसी की दवा - फोटो : ब्यूरो

वाणिज्य कर विभाग ने अवैध रूप से ले जाई जा रही एक नामी कंपनी के कफ सीरप का जखीरा दो बार में पकड़ा है। बिना विधिक दस्तावेजों के इस दवा को गाजियाबाद से आगरा ले जाया जा रहा था। जांच में पता चला कि सीरप का इस्तेमाल नशे के तौर पर किया जा रहा था। अफसरों ने पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग की सचल दल इकाई को सूचना मिली कि भूड़ चौराहे से एक नामी कंपनी के कफ सीरप बिना किसी विधिक दस्तावेजों के गाजियाबाद से आगरा लाए जा रहे हैं। सचल दल के असिस्टेंट कमिश्नर विकास सेठ के नेतृत्व में मंगलवार रात भूड़ चौराहे पर नाकाबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन


नाकाबंदी देखकर ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया गया, लेकिन अफसरों ने ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में एक नामी कंपनी के कफ सीरप मिले। चालक के पास दवाओं का कोई प्रपत्र नहीं मिला। दवा की कीमत 11.30 लाख  रुपये थी। विभाग ने ट्रक सीज कर दवा व्यापारी से 4.66 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पांच जुलाई को इसी दवा कंपनी के इसी कफ सीरप की करीब 35 लाख रुपये की खेप पकड़ी गई थी। तब भी यह दवा बिना कागजों के आधार पर सप्लाई की जा रही थी। तब विभाग ने दवा व्यापारी से 14.32 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया।

दो बार इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद जब जांच की गई तो अफसरों के भी होश उड़ गए। दवा की इस खेप को नशे के रूप में इस्तेमाल करने के लिए सप्लाई किया जा रहा था। अफसरों ने पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। 

‘शिथिल हो जाता है सेंट्रल नर्वस सिस्टम’
सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि इस दवा के लगातार सेवन से काफी नुकसान होता है। यह दवा सिर्फ डॉक्टर की एडवाइज के बाद ही मेडिकल स्टोर पर मिल सकती है। इस दवा के सेवन से व्यक्ति का सेंट्रल नर्वस सिस्टम शिथिल हो जाता है, जिससे उसे रिलेक्स महसूस होता है और वह इसका आदी हो जाता है।


इससे दिमाग का बैलेंस बिगड़ जाता है। पेट की बीमारियां हो जाती हैं। नींद ज्यादा आने लगती है।

एक नामी कंपनी के कफ सीरप की खेप इस माह में दो बार पकड़ी है। पहली बार करीब 35 लाख रुपये और दूसरी बार 11.30 लाख रुपये की दवाएं अवैध रूप से सप्लाई होती
पाई गई हैं। दोनों बार दवा व्यापारी से करीब 20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। - आरडी प्रसाद, ज्वाइंट कमिश्नर, वाणिज्य कर
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed