{"_id":"57d068694f1c1b3d3b3199bb","slug":"constable-duped-8-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांस्टेबल ने ऐंठे आठ हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला कांस्टेबल ने ऐंठे आठ हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
घूस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिएशन के नाम पर महिला थाने में अब अधिकारियों के नाम पर भी अवैध वसूली होने लगी है। महिला थाने की एक कांस्टेबल ने मीडिएशन फीस और अधिकारियों का हिस्सा जोड़कर एक महिला के पति से 8 हजार रुपये ऐंठ लिए। पता चलने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो महिला कांस्टेबल ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। एसएसपी ने एसपी सिटी को मामले की जांच सौंपी है।
दिल्ली के थाना सरस्वती विहार की शकूरपुर कॉलोनी निवासी लियाकत पुत्र इब्राहिम ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पत्नी सलमा से विवाद चल रहा है। समझौते के लिए महिला थाना पुलिस ने 5 सितंबर 2016 को महिला थाने बुलाया था। वहां समझौते के लिए पति-पत्नी को बिठाया गया।
आरोप है कि कुछ देर बात होने के बाद एक महिला कांस्टेबल बुलाकर अंदर ले गई। वहां बोली कि मीडिएशन की फीस 8 हजार रुपये तुझे देनी है। लियाकत ने जब ज्यादा पूछा तो कांस्टेबल ने दो हजार रुपये अपने बताए और बाकी 6 हजार रुपये बड़े अधिकारियों को जाते हैं। उसने 8 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन
बाद में पता चला कि मीडिएशन की कोई फीस नहीं जाती। जब वह महिला कांस्टेबल से रुपये मांगने पहुंचा तो उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने एसपी सिटी को जांच सौंपी है।