फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Congress leader killed

कांग्रेस नेता की घर में घुसकर हत्या

Sat, 29 Oct 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sat, 29 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Congress leader killed
शांति स्वरूप शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : ब्यूरो

बाइक पर आए तीन तीन बदमाशों ने नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशीला विहार में रहने वाले कांग्रेसी नेता एवं राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शांति स्वरूप शर्मा की शनिवार रात ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


तीन बदमाशों ने मिठाई देने के बहाने दरवाजा खुलवाया। दो बदमाश अंदर घुस गए। दोनों बदमाश शांतिस्वरूप शर्मा को शुभकामनाएं दे रहे थे तभी तीसरा बदमाश नकाब पहनकर अंदर घुसा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शांतिस्वरूप शर्मा पांच-छह गोली लगते ही जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन


बदमाश हवा में फायरिंग करते हुए बाइक पर बैठकर भाग गए। परिजन और पड़ोसियों ने मिलकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सिटी और भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांतिस्वरूप शर्मा की हत्या के बाद कांग्रेसी उनके घर पहुंचने लगे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि शांतिस्वरूप शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने कहा कि  जिला पुलिस और प्रशासन से शांति स्वरूप शर्मा के  हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed